Other Exams PYQWritten Exam 2019HindiUnseen Prose Passage (अपठित गद्यांश)

UP Super TET · प्रश्न 9

निर्देश (प्रश्न सं० 9 एवं 10) : प्रस्तुत गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्प से छाँटकर लिखिए। हमारा जीवन पाखंडमय बन गया है और हम इसके बिना नहीं रह सकते हैं। अपने सार्वजनिक जीवन अथवा निजी जीवन में कहीं भी देखें हम एक-दूसरे को छलने की कला का खुलकर उपयोग करते हैं, इसके बावजूद यह विश्वास करते हैं कि हम ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे हैं। हम इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं जिसकी उस अवसर पर कोई आवश्यकता नहीं होती। हम किसी भी बात को यह जानते हुए कि वह सही या सत्य नहीं है लेकिन उसके प्रति निष्ठा या विश्वास इस तरह प्रकट करते हैं कि जैसे हमारे लिए वही एकमात्र सत्य है। हम सब यह इसलिए सरलता से कर लेते हैं क्योंकि आज पाखंड एवं दिखावा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आज हम लोगों में से अधिकांश की स्थिति ‘मुँह में कुछ और मन में कुछ और’ वाली बन गयी है। हमने जीवन का अभिन्न अंग किसे बना लिया है?

  1. भाषा को

  2. पाखंड और दिखावे को

  3. निष्ठा एवं विश्वास को

  4. सरलता को

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) पाखंड और दिखावे को

व्याख्या

नियम (अपठित गद्यांश): गद्यांश आधारित प्रश्नों का उत्तर सीधे गद्यांश में दिए गए तथ्यों और पंक्तियों के आधार पर दिया जाता है। गद्यांश से प्रमाण: गद्यांश की अंतिम से पहली पंक्ति में स्पष्ट लिखा है— “हम सब यह इसलिए सरलता से कर लेते हैं क्योंकि आज पाखंड एवं दिखावा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है।” बाकी विकल्प क्यों गलत हैं: • (a) भाषा को: गद्यांश के अनुसार हम अनावश्यक भाषा का प्रयोग करते हैं, किंतु उसे जीवन का अभिन्न अंग नहीं कहा गया है। • (c) निष्ठा एवं विश्वास को: मनुष्य असत्य बात के प्रति भी निष्ठा का केवल नाटक करता है। • (d) सरलता को: पाखंड के अभ्यास के कारण मनुष्य छल का व्यवहार सरलता से कर लेता है। सही उत्तर: (b) पाखंड और दिखावे को

उत्तर समझाने वाला चित्र