RRB NTPC · प्रश्न 21
श्री ABCD विधान सभा के सदस्य बनना चाहते हैं। विधान सभा के सदस्य बनने के लिए भारत के संविधान में निर्धारित न्यूनतम आयु क्या है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) 25 वर्ष
• विधान सभा का सदस्य बनने के लिए संविधान में निर्धारित न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 173 राज्य विधानमंडल की सदस्यता के लिए अहर्ताएँ (योग्यताएँ) निर्धारित करता है। संबंधित तथ्य: • भारत के संविधान के अनुच्छेद 173(b) के तहत, राज्य विधान सभा (MLA) का सदस्य बनने के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। • राज्य विधान परिषद (MLC) और राज्य सभा की सदस्यता के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 30 वर्ष है। • पंचायत/नगरपालिका चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल पद के लिए 35 वर्ष है। सही उत्तर: (c) 25 वर्ष
