RRB NTPC · प्रश्न 80
समुद्रगुप्त की विजयों का विवरण देने वाली ‘प्रयाग प्रशस्ति’ (इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख) की रचना किसने की?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) हरिषेण
• समुद्रगुप्त की विजयों का विवरण देने वाली 'प्रयाग प्रशस्ति' की रचना हरिषेण ने की थी। • प्रयाग प्रशस्ति (इलाहाबाद स्तंभ शिलालेख) गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त के शासनकाल और विजयों का विवरण देने वाला एक संस्कृत शिलालेख है। संबंधित तथ्य: • समुद्रगुप्त के दरबारी कवि और मंत्री (संधिविग्रहिक, कुमारामात्य और महादंडनायक) हरिषेण ने चम्पू काव्य शैली (गद्य और पद्य) में प्रयाग प्रशस्ति की रचना की थी। • इसमें आर्यावर्त (उत्तर भारत) और दक्षिणापथ (दक्षिण भारत के बारह शासकों) में समुद्रगुप्त के सैन्य अभियानों का विस्तृत वर्णन है। • बाणभट्ट ने हर्षचरित, कालिदास ने अभिज्ञानशाकुंतलम् व मेघदूत तथा विशाखदत्त ने मुद्राराक्षस की रचना की थी। सही उत्तर: (d) हरिषेण
