RRB NTPC · प्रश्न 11
साप्ताहिक पत्रिका "यंग इंडिया" निम्नलिखित में से किससे संबंधित थी?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) महात्मा गांधी
• 'यंग इंडिया' भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजी भाषा की एक प्रभावशाली साप्ताहिक पत्रिका थी। • साप्ताहिक पत्रिका 'यंग इंडिया' महात्मा गांधी से संबंधित थी। संबंधित तथ्य: • महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा की विचारधारा का प्रसार करने के लिए 1919 से 1931 तक 'यंग इंडिया' का संपादन और प्रकाशन किया। • मूल रूप से होमरूल पार्टी द्वारा शुरू की गई इस पत्रिका का संपादन अक्टूबर 1919 में महात्मा गांधी ने संभाला था। • महात्मा गांधी द्वारा प्रकाशित अन्य प्रमुख पत्रिकाओं में 'इंडियन ओपिनियन' (दक्षिण अफ्रीका), 'नवजीवन' और 'हरिजन' (1933) शामिल हैं। सही उत्तर: (b) महात्मा गांधी
