RRB NTPC · प्रश्न 7
डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिगृहीत उप-परमाणु कणों की खोज से गलत सिद्ध हुआ?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) पदार्थ अविभाज्य परमाणुओं से मिलकर बना होता है।
• जॉन डाल्टन ने 1808 में अपना परमाणु सिद्धांत प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार पदार्थ अविभाज्य कणों (परमाणुओं) से बना है। • 'पदार्थ अविभाज्य परमाणुओं से बना है' यह अभिधारणा अपरमाणुक कणों की खोज से गलत सिद्ध हुई। संबंधित तथ्य: • डाल्टन की यह अभिधारणा कि 'पदार्थ अविभाज्य परमाणुओं से बना है', अपरमाणुक कणों (इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन) की खोज से गलत साबित हुई। • जे.जे. थॉमसन ने इलेक्ट्रॉन (1897), अर्नेस्ट रदरफोर्ड ने प्रोटॉन/नाभिक (1911/1919) और जेम्स चैडविक ने न्यूट्रॉन (1932) की खोज की। • समस्थानिकों (Isotopes) की खोज ने इस कथन को भी संशोधित किया कि एक ही तत्व के सभी परमाणुओं का द्रव्यमान समान होता है। सही उत्तर: (d) पदार्थ अविभाज्य परमाणुओं से मिलकर बना होता है।
