RRB NTPC · प्रश्न 82
86वें संशोधन ने निम्नलिखित में से किससे संबंधित एक नया मौलिक कर्तव्य जोड़ा?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) बच्चों को शिक्षित करना।
• 86वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 ने भारत में प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधान किए। • 86वें संविधान संशोधन ने बच्चों को शिक्षा दिलाने से संबंधित एक नया मौलिक कर्तव्य जोड़ा। संबंधित तथ्य: • इसने अनुच्छेद 51A(k) के तहत 11वाँ मौलिक कर्तव्य जोड़ा, जिसके अनुसार माता-पिता या संरक्षक का कर्तव्य है कि वे 6 से 14 वर्ष के अपने बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करें। • इसने अनुच्छेद 21A (शिक्षा का मौलिक अधिकार) भी जोड़ा और अनुच्छेद 45 की विषय-वस्तु को संशोधित किया। • मूल 10 मौलिक कर्तव्यों को स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा भाग IVA में जोड़ा गया था। सही उत्तर: (d) बच्चों को शिक्षित करना।
