RRB NTPC · प्रश्न 57
मेंडल का कौन सा नियम युग्मक निर्माण के दौरान एलील के पृथक्करण की व्याख्या करता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) पृथक्करण का नियम
• ग्रेगर जोहान मेंडल ने मटर के पौधों (पाइसम सटाइवम) पर संकरण प्रयोगों के माध्यम से वंशागति के मूलभूत नियम प्रतिपादित किए। • मेंडल का पृथक्करण का नियम युग्मक निर्माण के दौरान एलील के पृथक्करण की व्याख्या करता है। संबंधित तथ्य: • मेंडल का पृथक्करण का नियम (युग्मकों की शुद्धता का नियम) बताता है कि युग्मक निर्माण (अर्धसूत्रीविभाजन) के दौरान एलील के जोड़े अलग हो जाते हैं और प्रत्येक युग्मक में केवल एक एलील जाता है। • प्रभाविता का नियम बताता है कि विषमयुग्मजी में प्रभावी एलील अप्रभावी एलील के लक्षण को प्रकट नहीं होने देता। • स्वतंत्र अपव्यूहन (वर्गीकरण) का नियम बताता है कि दो अलग-अलग लक्षणों के एलील एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से युग्मकों में जाते हैं। सही उत्तर: (a) पृथक्करण का नियम
