RRB NTPC · प्रश्न 83
भारत के पश्चिमी तटीय मैदान के दक्षिणी भाग को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) मालाबार तट
• भारत का पश्चिमी तटीय मैदान पश्चिमी घाट और अरब सागर के बीच स्थित एक संकीर्ण पट्टी है। • भारत के पश्चिमी तटीय मैदान के दक्षिणी भाग को मालाबार तट नाम दिया गया है। संबंधित तथ्य: • भारत के पश्चिमी तटीय मैदान के दक्षिणी भाग (मुख्य रूप से केरल तट के साथ) को मालाबार तट (Malabar Coast) कहा जाता है। • इसके उत्तरी भाग (मुंबई से गोवा) को कोंकण तट और मध्य भाग को कन्नड़ (कनारा) तट कहा जाता है। • मालाबार तट अपने पश्चजल (Backwaters) या लैगून के लिए प्रसिद्ध है जिन्हें स्थानीय रूप से 'कयाल' कहा जाता है। सही उत्तर: (d) मालाबार तट
