RRB NTPC · प्रश्न 98
जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान ग्रामीण कृषि क्षेत्र में श्रमिकों की हिस्सेदारी क्यों बढ़ी?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) खरीफ कृषि कार्यों के कारण।
• आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के अनुसार जुलाई–सितंबर 2025 के दौरान ग्रामीण कृषि श्रमिकों की हिस्सेदारी 53.5% से बढ़कर 57.7% हो गई। • जुलाई–सितंबर 2025 के दौरान खरीफ कृषि कार्यों के कारण ग्रामीण कृषि क्षेत्र में श्रमिकों की हिस्सेदारी बढ़ी। संबंधित तथ्य: • जुलाई–सितंबर की तिमाही दक्षिण-पश्चिम मानसून और प्रमुख खरीफ कृषि कार्यों (बुवाई, रोपाई और फसल प्रबंधन) का समय होती है। • मानसून आधारित मौसमी कृषि गतिविधियों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों (विशेषकर महिला कार्यबल) की भागीदारी बढ़ जाती है। • इस मौसम की प्रमुख खरीफ फसलों में धान (चावल), मक्का, बाजरा, ज्वार, कपास, मूंगफली और सोयाबीन शामिल हैं। सही उत्तर: (a) खरीफ कृषि कार्यों के कारण।
