RRB NTPC · प्रश्न 37
भारत की अर्थव्यवस्था में वैश्वीकरण का परिणाम क्या है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) आउटसोर्सिंग
• वैश्वीकरण वस्तुओं, सेवाओं, प्रौद्योगिकी और पूंजी के प्रवाह के माध्यम से घरेलू अर्थव्यवस्था को विश्व अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ता है। • भारत की अर्थव्यवस्था में वैश्वीकरण का एक प्रमुख परिणाम आउटसोर्सिंग है। संबंधित तथ्य: • एनसीईआरटी (NCERT) भारतीय आर्थिक विकास के अनुसार, आउटसोर्सिंग (बाह्य प्रापण) वैश्वीकरण की प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण परिणामों में से एक है। • आउटसोर्सिंग में एक कंपनी बाहरी या विदेशी स्रोतों से नियमित सेवाएँ (जैसे आईटी, बीपीओ, लेखांकन, ग्राहक सेवा आदि) प्राप्त करती है। • कम मजदूरी दर और कुशल अंग्रेजी भाषी कार्यबल के कारण 1991 के बाद भारत वैश्विक आउटसोर्सिंग का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा। सही उत्तर: (d) आउटसोर्सिंग
