RRB NTPC · प्रश्न 39
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) किस वर्ष शुरू की गई थी?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) 2015
• प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) की प्रमुख कौशल प्रशिक्षण योजना है। संबंधित तथ्य: • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) की शुरुआत 15 जुलाई, 2015 (विश्व युवा कौशल दिवस) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। • यह योजना राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा भारतीय युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने और बेहतर आजीविका सुनिश्चित करने के लिए कार्यान्वित की जाती है। • इसके अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता (RPL) घटक के माध्यम से पहले से कौशल रखने वाले व्यक्तियों का मूल्यांकन और प्रमाणन भी किया जाता है। सही उत्तर: (a) 2015
