RRB NTPC · प्रश्न 18
किस क्षेत्र को निरंतर ज्वालामुखी गतिविधि के कारण “रिंग ऑफ फायर” के नाम से जाना जाता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) प्रशांत महासागर रिम
• प्रशांत महासागर रिम क्षेत्र को 'रिंग ऑफ फायर' के नाम से जाना जाता है। • 'रिंग ऑफ फायर' (परि-प्रशांत मेखला) लगभग 40,000 किमी लंबा घोड़े की नाल के आकार का भूगर्भीय क्षेत्र है। संबंधित तथ्य: • यह प्रशांत महासागर रिम (किनारे) के चारों ओर फैला है, जहाँ विवर्तनिक प्लेटों के अभिसरण (सबडक्शन) के कारण ज्वालामुखी सक्रियता होती है। • विश्व के लगभग 75% सक्रिय ज्वालामुखी और 90% भूकंप इसी प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में आते हैं। • मारियाना गर्त, जापान गर्त और पेरू-चिली गर्त जैसी गहरी महासागरीय खाइयाँ इसी पट्टी में स्थित हैं। सही उत्तर: (c) प्रशांत महासागर रिम
