RRB NTPC · प्रश्न 59
प्रयाग प्रशस्ति', जिसे 'इलाहाबाद स्तंभ' के नाम से भी जाना जाता है, निम्नलिखित में से किस शासक की प्रशंसा में रचित है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) समुद्रगुप्त
• प्रयाग प्रशस्ति की रचना सम्राट समुद्रगुप्त की प्रशंसा में की गई थी। • प्रयाग प्रशस्ति प्रयागराज (इलाहाबाद) के अशोक स्तंभ पर उत्कीर्ण एक प्रसिद्ध संस्कृत प्रशस्ति लेख है। संबंधित तथ्य: • इसकी रचना गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त के दरबारी कवि और संधिविग्रहिक हरिषेण ने संस्कृत की चम्पू शैली में की थी। • इसमें समुद्रगुप्त की आर्यावर्त और दक्षिणापथ की दिग्विजयों का विस्तृत वर्णन है, जिसके कारण वी. ए. स्मिथ ने उन्हें 'भारत का नेपोलियन' कहा। • इसी स्तंभ पर मौर्य सम्राट अशोक के अभिलेख और मुगल सम्राट जहाँगीर का लेख भी उत्कीर्ण है। सही उत्तर: (b) समुद्रगुप्त
