Railways PYQCBT 1 2026General Knowledge & Current AffairsPolity, Appointments & Important Days

RRB NTPC · प्रश्न 64

किस संवैधानिक संशोधन के माध्यम से मौलिक कर्तव्यों को संविधान में शामिल किया गया था?

  1. 97वां संशोधन, 2011

  2. 52वां संशोधन, 1985

  3. 42वां संशोधन, 1976

  4. 61वां संशोधन, 1989

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (C) 42वां संशोधन, 1976

व्याख्या

• 42वें संशोधन, 1976 के माध्यम से मौलिक कर्तव्यों को संविधान में शामिल किया गया था। • भारतीय संविधान के भाग IVA (अनुच्छेद 51A) में नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों का प्रावधान है। संबंधित तथ्य: • सरदार स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा मौलिक कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया था। • मूलतः 10 मौलिक कर्तव्य जोड़े गए थे; 86वें संविधान संशोधन (2002) द्वारा 11वाँ मौलिक कर्तव्य जोड़ा गया। • भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों की अवधारणा पूर्व सोवियत संघ (USSR) के संविधान से प्रेरित है। सही उत्तर: (c) 42वां संशोधन, 1976

उत्तर समझाने वाला चित्र