RRB NTPC · प्रश्न 11
निम्नलिखित में से कौन सा राजवंश 12वीं शताब्दी में निर्मित वारंगल के हजार स्तंभ मंदिर से जुड़ा है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) काकतीय राजवंश
• ऐतिहासिक हजार स्तंभ मंदिर (रुद्रेश्वर स्वामी मंदिर) तेलंगाना के वारंगल (हनमकोंडा) में स्थित है। • वारंगल का हजार स्तंभ मंदिर काकतीय राजवंश से संबंधित है। संबंधित तथ्य: • इसका निर्माण 1163 ईस्वी में काकतीय राजवंश के राजा रुद्र देव (प्रतापरुद्र प्रथम) द्वारा कराया गया था। • तारे के आकार की त्रिकूटालयम शैली में निर्मित यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और सूर्य को समर्पित है। • काकतीय राजवंश ने पालमपेट में प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) का भी निर्माण कराया था। सही उत्तर: (c) काकतीय राजवंश
