RRB NTPC · प्रश्न 79
नई राइफल प्रणाली से जुड़ा कौन सा कार्य भारतीय सिपाहियों की धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुँचाता था और 1857 में असंतोष का एक प्रमुख कारण बन गया?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) सिपाहियों को जानवरों की चर्बी से निर्मित कारतूस को मुँह से काटने के लिए मजबूर करना।
• 1856 के अंत में बंगाल सेना में ब्राउन बेस बंदूक के स्थान पर नई एनफील्ड राइफल (Enfield Rifle) शामिल की गई। • जानवरों की चर्बी लगे कारतूसों को मुंह से काटने के लिए मजबूर करना 1857 के असंतोष का प्रमुख कारण बना। संबंधित तथ्य: • नई एनफील्ड राइफल में कारतूस भरने से पहले सिपाहियों को मुंह से उसका कागज काटना पड़ता था, जिसमें गाय और सूअर की चर्बी लगे होने की खबर थी। • इसने हिंदू और मुस्लिम दोनों सिपाहियों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया और 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण बना। सही उत्तर: (d) सिपाहियों को जानवरों की चर्बी से निर्मित कारतूस को मुँह से काटने के लिए मजबूर करना।
