RRB NTPC · प्रश्न 57
ऊष्मागतिकी के किस निकाय में, निकाय और परिवेश के मध्य ऊर्जा या द्रव्य का कोई विनिमय नहीं होता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) विलगित
• ऊष्मागतिकी का वह निकाय जिसमें परिवेश के साथ ऊर्जा या द्रव्य का कोई आदान-प्रदान नहीं होता। • विलगित (Isolated) निकाय में ऊर्जा या द्रव्य का कोई विनिमय नहीं होता है। संबंधित तथ्य: • विलगित निकाय (Isolated system) अपने परिवेश के साथ न तो द्रव्य (matter) और न ही ऊर्जा (ऊष्मा/कार्य) का विनिमय करता है (जैसे एक आदर्श थर्मस फ्लास्क)। • बंद निकाय (Closed system) में केवल ऊर्जा का आदान-प्रदान होता है, द्रव्य का नहीं। • खुले निकाय (Open system) में ऊर्जा और द्रव्य दोनों का विनिमय होता है। सही उत्तर: (a) विलगित
