RRB NTPC · प्रश्न 84
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 243V किस प्रकार के निकाय में सदस्यता के लिए अयोग्यता पर लागू होता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) नगर पालिका
• संवैधानिक अनुच्छेद: भारतीय संविधान के भाग IX-A का अनुच्छेद 243V। • अनुच्छेद 243V नगरपालिका (Municipality) की सदस्यता के लिए निरर्हता (अयोग्यता) पर लागू होता है। संबंधित तथ्य: • 74वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 द्वारा जोड़ा गया संविधान का भाग IX-A (अनुच्छेद 243P से 243ZG) 'नगरपालिकाओं' (Municipalities) से संबंधित है। • अनुच्छेद 243V विशेष रूप से 'नगरपालिका की सदस्यता के लिए निरर्हताओं (अयोग्यता)' का प्रावधान करता है (जबकि पंचायतों की सदस्यता के लिए निरर्हता अनुच्छेद 243F में है)। सही उत्तर: (d) नगर पालिका
