SSC PYQTier 1 2024

SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 17

उस त्रिक का चयन करें जिसमें दी गई संख्याएं एक-दूसरे से उसी प्रकार संबंधित हैं, जिस प्रकार निम्नलिखित त्रिकों की संख्याएं एक-दूसरे से संबंधित हैं। 8-17-35 23-47-95 (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में विभक्त किए बिना पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएं की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लें – 13 पर संक्रियाएं, जैसे कि जोड़ना/घटाना/गुणा आदि 13 में की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में विभक्त करना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)

  1. 13-29-55

  2. 12-25-51

  3. 9-20-41

  4. 16-32-62

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) 12-25-51

व्याख्या

पैटर्न ज्ञात करें: त्रिक (A - B - C) में, B = 2A + 1 तथा C = 2B + 1। दिए गए त्रिकों की जाँच: 8 × 2 + 1 = 17, 17 × 2 + 1 = 35; तथा 23 × 2 + 1 = 47, 47 × 2 + 1 = 95। विकल्पों की जाँच: 12-25-51 में, 12 × 2 + 1 = 25 तथा 25 × 2 + 1 = 51। सही उत्तर: (b) 12-25-51

उत्तर समझाने वाला चित्र