SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 64
दो पाइप A और B एक टैंक को क्रमशः 48 मिनट और 66 मिनट में भर सकते हैं। यदि दोनों पाइप एक साथ खोले जाएं, तो कितने मिनट बाद पाइप B को बंद कर देना चाहिए ताकि टैंक 32 मिनट में भर जाए?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) 22
पाइप A द्वारा किया गया कार्य: पाइप A पूरे 32 मिनट तक खुला रहता है। पाइप A द्वारा भरा गया भाग = 32 / 48 = 2/3। पाइप B हेतु शेष कार्य: शेष भाग = 1 − 2/3 = 1/3। पाइप B का समय: पाइप B पूरा टैंक 66 मिनट में भरता है, अतः 1/3 भाग भरने में समय = (1/3) × 66 = 22 मिनट। अतः पाइप B को 22 मिनट बाद बंद कर देना चाहिए। सही उत्तर: (a) 22
