SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 75
अमन ने 15% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से ₹1,92,208 की राशि उधार ली। प्रथम वर्ष की समाप्ति पर, वह उधार ली गई मूल राशि की वापसी के लिए ₹20,196 चुकाता है। यदि अमन दूसरे वर्ष की समाप्ति पर सभी लंबित बकाया राशि का भुगतान करता है, जिसमें प्रथम वर्ष के दौरान अर्जित ब्याज भुगतान भी शामिल है, तो वह दूसरे वर्ष की समाप्ति पर कितना भुगतान (₹ में) करेगा?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) 2,26,645
प्रथम वर्ष का साधारण ब्याज: मूलधन P₁ = ₹1,92,208 पर 15% वार्षिक दर से प्रथम वर्ष का ब्याज SI₁ = 1,92,208 × 15% = ₹28,831.20। दूसरे वर्ष के लिए शेष मूलधन: प्रथम वर्ष के अंत में मूलधन के पेटे ₹20,196 चुकाने के बाद शेष मूलधन P₂ = 1,92,208 − 20,196 = ₹1,72,012। दूसरे वर्ष का साधारण ब्याज: SI₂ = 1,72,012 × 15% = ₹25,801.80। दूसरे वर्ष के अंत में कुल भुगतान: शेष मूलधन + प्रथम वर्ष का ब्याज + दूसरे वर्ष का ब्याज = 1,72,012 + 28,831.20 + 25,801.80 = ₹2,26,645। सही उत्तर: (d) 2,26,645
