SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 41
निम्नलिखित में से कौन-सा, प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं का उदाहरण है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (D) बैक्टीरिया
• बैक्टीरिया (जीवाणु - मोनेरा जगत) प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं का उदाहरण हैं। इनमें सुस्पष्ट केंद्रक झिल्ली तथा झिल्लीयुक्त कोशिकांग (माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जीकाय आदि) नहीं पाए जाते, तथा इनमें 70S राइबोसोम और 'न्यूक्लियॉइड' होता है। • प्लाज्मोडियम (मलेरिया परजीवी) और लीशमैनिया (कालाजार परजीवी) एककोशिकीय यूकैरियोटिक प्रोटोजोआ (प्रोटिस्टा जगत) हैं, जबकि यीस्ट (खमीर) एककोशिकीय यूकैरियोटिक कवक है। • संबंधित तथ्य: माइकोप्लाज्मा (PPLO) सबसे छोटी ज्ञात जीवित प्रोकैरियोटिक कोशिका है जिसमें कोशिका भित्ति नहीं होती। सही उत्तर: (d) बैक्टीरिया
