SSC PYQTier 1 2024

SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 13

प्रश्न में ऐसे शब्द युग्म हैं जो एक निश्चित तरीके से एक-दूसरे से संबंधित हैं। निम्नलिखित चार शब्द युग्मों में से तीन शब्द युग्म एक समान हैं क्योंकि इनमें समान संबंध है और इस प्रकार वे एक समूह बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द युग्म उस समूह से संबंधित नहीं है? (शब्दों को अर्थपूर्ण अंग्रेजी/हिंदी शब्द माना जाना चाहिए और शब्द में अक्षरों / व्यंजनों / स्वरों की संख्या के आधार पर एक दूसरे से संबंधित नहीं होने चाहिए।)

  1. जूते – पैर

  2. पुस्तक – पृष्ठ

  3. फूल – पंखुड़ियाँ

  4. चश्मा – लेंस

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (A) जूते – पैर

व्याख्या

समान संबंध की पहचान: 'पुस्तक – पृष्ठ', 'फूल – पंखुड़ियाँ' और 'चश्मा – लेंस' में दूसरा शब्द पहले शब्द का एक अभिन्न अंग/भाग है (पूर्ण : अंश संबंध)। असंगत युग्म: 'जूते – पैर' में पैर जूतों का कोई हिस्सा नहीं हैं, बल्कि जूते पैरों में पहने जाते हैं। सही उत्तर: (a) जूते – पैर

उत्तर समझाने वाला चित्र