SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 20
एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है 'A, B का पुत्र है', A − B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है', A × B का अर्थ है 'A, B का भाई है' और A ÷ B का अर्थ है 'A, B की माता है'। उपरोक्त के आधार पर, यदि 'P − M + R ÷ T × S' है, तो T, P से किस प्रकार संबंधित है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) जेठ/देवर
P − M: P, M की पत्नी है (अर्थात् M, P का पति है)। M + R: M, R का पुत्र है। R ÷ T: R, T की माता है। चूँकि M भी R का पुत्र है, इसलिए M और T भाई-बहन हैं। T × S: T, S का भाई है (अर्थात् T पुरुष है, इसलिए T, M का भाई है)। T का P से संबंध: T, P के पति (M) का भाई है → जेठ/देवर (Husband's brother)। सही उत्तर: (b) जेठ/देवर
