SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 33
नवंबर 2021 में, सरकार ने 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में घोषित किया। यह दिन निम्नलिखित में से किस स्वतंत्रता सेनानी की जयंती है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) बिरसा मुंडा
• नवंबर 2021 में भारत सरकार ने महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में घोषित किया। • 15 नवंबर 1875 को उलीहातू (खूँटी जिला, झारखंड) में जन्मे बिरसा मुंडा ('धरती आबा') ने 1899–1900 में ब्रिटिश शासन और जमींदारों के शोषण के विरुद्ध 'उलगुलान' (मुंडा विद्रोह) का नेतृत्व किया था। • संबंधित तथ्य: बिरसा मुंडा की जयंती पर ही 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य का गठन हुआ था। सिद्धू और कान्हू मुर्मु ने संथाल विद्रोह (1855–56) का नेतृत्व किया था। सही उत्तर: (a) बिरसा मुंडा
