SSC PYQTier 1 2024

SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 13

नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर कुछ निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर कुछ निश्चित गणितीय संक्रिया करने पर तीसरी संख्या प्राप्त होती है और इसी तरह आगे भी होती है। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प दिए गए समुच्चयों की तरह संक्रियाओं के समान समुच्चय का अनुसरण करता है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर की जाने वाली संक्रियाएँ जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि केवल 13 पर किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना, तथा 1 और 3 पर गणितीय संक्रिया करने की अनुमति नहीं है।) 17 – 19 – 16 – 20; 22 – 24 – 21 – 25

  1. 11 – 13 – 10 – 15

  2. 15 – 17 – 14 – 18

  3. 18 – 20 – 16 – 14

  4. 16 – 18 – 12 – 16

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (B) 15 – 17 – 14 – 18

व्याख्या

पहले समुच्चय में पैटर्न: 17 + 2 = 19; 19 − 3 = 16; 16 + 4 = 20। दूसरे समुच्चय में पुष्टि: 22 + 2 = 24; 24 − 3 = 21; 21 + 4 = 25। नियम = (+2, −3, +4)। विकल्पों की जाँच: विकल्प (b) 15 – 17 – 14 – 18 में → 15 + 2 = 17, 17 − 3 = 14, 14 + 4 = 18, जो (+2, −3, +4) का अनुसरण करता है। सही उत्तर: (b) 15 – 17 – 14 – 18

उत्तर समझाने वाला चित्र