SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 27
कोशिका विभाजन के संदर्भ में तनुपट्ट (लिप्टोटीन) अवस्था में कौन-सा गुणसूत्र संबंधी व्यवहार होता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) गुणसूत्र का संघनित होना
• तनुपट्ट (लिप्टोटीन) अवस्था: अर्धसूत्री विभाजन-I की पूर्वावस्था-I (Prophase I) की पहली उप-अवस्था तनुपट्ट (Leptotene) में गुणसूत्र धीरे-धीरे संघनित (condense) होने लगते हैं और सूक्ष्मदर्शी से दिखाई देने लगते हैं। • युग्मपट्ट (Zygotene) अवस्था: इसमें समजात गुणसूत्र जोड़े बनाते हैं, जिसे सूत्रयुग्मन (synapsis) कहते हैं। • अन्य उप-अवस्थाएँ: स्थूलपट्ट (Pachytene) में जीन विनिमय (crossing over), द्विपट्ट (Diplotene) में कायाज्माटा (chiasmata) का दिखना तथा पारगतिक्रम (Diakinesis) में कायाज्माटा का उपांतीभवन होता है। सही उत्तर: (a) गुणसूत्र का संघनित होना
