SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 14
एक निश्चित कूट भाषा में, ‘A + B’ का अर्थ है ‘A, B की माता है’; ‘A − B’ का अर्थ है ‘A, B का भाई है’; ‘A × B’ का अर्थ है ‘A, B की पत्नी है’ और ‘A ÷ B’ का अर्थ है ‘A, B का पिता है’। उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘B + R × I − T ÷ H’ है, तो I का H से क्या संबंध है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) पिता का भाई
'B + R × I − T ÷ H' के प्रत्येक चिह्न का अर्थ: • B + R → B, R की माता है। • R × I → R, I की पत्नी है (अतः I पुरुष है)। • I − T → I, T का भाई है। • T ÷ H → T, H का पिता है। I का H से संबंध: T, H का पिता है और I, T का भाई है। अतः I, H के पिता का भाई (चाचा/ताऊ) है। सही उत्तर: (b) पिता का भाई
