SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 43
निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य 'लू' से प्रभावित होता है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) राजस्थान
'लू' की विशेषता: 'लू' ग्रीष्म ऋतु (मई और जून) में थार मरुस्थल तथा भारत के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी मैदानों — विशेष रूप से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश — में चलने वाली प्रचंड, गर्म और शुष्क पवनें हैं। प्रभाव: दिन के समय चलने वाली इन पवनों का तापमान 45°C से 50°C तक पहुँच जाता है और इनके सीधे संपर्क में आने से लू लगने (heatstroke) का खतरा रहता है। • भारत की अन्य स्थानीय पवनें/वर्षा: - आम्र वर्षा (Mango Showers): केरल और तटीय कर्नाटक (आमों के जल्दी पकने में सहायक)। - फूलों वाली बौछार (Blossom Showers): केरल व कर्नाटक (कॉफी के फूलों के खिलने में सहायक)। - काल बैसाखी (पश्चिम बंगाल) / बारदोली छीड़ा (असम): वैशाख माह में शाम के समय चलने वाले तूफान। सही उत्तर: (c) राजस्थान
