SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 68
यदि किसी त्रिभुज के दो शीर्षों से सम्मुख भुजाओं पर शीर्षलंब बराबर हो, तो त्रिभुज _________ होगा।
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) समद्विबाहु त्रिभुज
क्षेत्रफल सूत्र का प्रयोग: △ABC में माना शीर्ष B और C से सम्मुख भुजाओं AC और AB पर डाले गए शीर्षलंब क्रमशः BE और CF हैं। त्रिभुज का क्षेत्रफल = ½ × AC × BE = ½ × AB × CF। BE = CF रखने पर: चूँकि दोनों शीर्षलंब बराबर हैं (BE = CF), इसलिए AC = AB प्राप्त होता है। निष्कर्ष: जिस त्रिभुज की दो भुजाएँ बराबर हों, वह समद्विबाहु त्रिभुज कहलाता है। सही उत्तर: (b) समद्विबाहु त्रिभुज
