SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 73
1600 m लंबी एक वृत्तीय दौड़ में भास्कर और विनय एक ही समय में एक ही स्थान से 27 km/h और 45 km/h की चाल से दौड़ना शुरू करते हैं। वे क्रमशः विपरीत दिशाओं और समान दिशा में दौड़ते हुए पथ पर पहली बार कब मिलेंगे?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) 1 मिनट 20 सेकंड और 5 मिनट 20 सेकंड
चाल को m/s में बदलें: भास्कर की चाल = 27 × (5/18) = 7.5 m/s; विनय की चाल = 45 × (5/18) = 12.5 m/s। विपरीत दिशा में: सापेक्ष चाल = 7.5 + 12.5 = 20 m/s। मिलने का समय = 1600 / 20 = 80 सेकंड = 1 मिनट 20 सेकंड। समान दिशा में: सापेक्ष चाल = 12.5 − 7.5 = 5 m/s। मिलने का समय = 1600 / 5 = 320 सेकंड = 5 मिनट 20 सेकंड। सही उत्तर: (b) 1 मिनट 20 सेकंड और 5 मिनट 20 सेकंड
