SSC PYQTier 1 2024

SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 7

इस प्रश्न में, तीन कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, तय कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/करते है/हैं। कथन: सभी पंखे, ब्राउन हैं। कुछ ब्राउन, कुर्सियाँ हैं। कुछ कुर्सियाँ, प्लास्टिक हैं। निष्कर्ष: I. कुछ ब्राउन, पंखे हैं। II. कुछ कुर्सियाँ, ब्राउन हैं। III. कोई कुर्सी, प्लास्टिक नहीं है।

  1. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।

  2. केवल निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

  3. कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।

  4. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

व्याख्या

निष्कर्ष I: सभी पंखे ब्राउन हैं, अतः कुछ ब्राउन पंखे हैं → अनुसरण करता है। निष्कर्ष II: 'कुछ ब्राउन कुर्सियाँ हैं' को उलटकर 'कुछ कुर्सियाँ ब्राउन हैं' लिखा जा सकता है → अनुसरण करता है। निष्कर्ष III: कथन कहता है कि कुछ कुर्सियाँ प्लास्टिक हैं, अतः 'कोई कुर्सी प्लास्टिक नहीं है' गलत है → अनुसरण नहीं करता। सही उत्तर: (d) केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

उत्तर समझाने वाला चित्र