SSC CGL – Combined Graduate Level Examination · प्रश्न 39
भारत की छठी पंचवर्षीय योजना का मुख्य फोकस क्या था?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) गरीबी उन्मूलन और प्रौद्योगिकी का आधुनिकीकरण
• छठी पंचवर्षीय योजना (1980–1985) का मुख्य फोकस गरीबी उन्मूलन ('गरीबी हटाओ') और प्रौद्योगिकी का आधुनिकीकरण था। • इस योजना के दौरान समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP), राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम (NREP) चलाए गए तथा 12 जुलाई 1982 को शिवरामन समिति की सिफारिश पर नाबार्ड (NABARD) की स्थापना हुई। • इस योजना का लक्षित विकास दर 5.2% था, जिसके मुकाबले इसने 5.66% की विकास दर हासिल की। सही उत्तर: (c) गरीबी उन्मूलन और प्रौद्योगिकी का आधुनिकीकरण
