SSC PYQComputer Based Examination 2024

SSC MTS – Multi-Tasking (Non-Technical) Staff & Havaldar Examination · प्रश्न 25

दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं। कथन: कोई बच्चा, आदमी नहीं है। कोई आदमी, वयस्क नहीं है। निष्कर्ष: (I) कुछ आदमी, बच्चे हैं। (II) कोई बच्चा, वयस्क नहीं है।

  1. केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

  2. केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

  3. निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं

  4. न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

व्याख्या

आरेख: आदमी, बच्चे से और वयस्क से अलग है; बच्चे और वयस्क के बारे में कुछ नहीं कहा गया। निष्कर्ष I: 'कोई बच्चा आदमी नहीं है' का अर्थ है कोई आदमी बच्चा नहीं, अतः 'कुछ आदमी बच्चे हैं' असत्य है — अनुसरण नहीं करता। निष्कर्ष II: बच्चा और वयस्क मिल भी सकते हैं और नहीं भी, अतः 'कोई बच्चा वयस्क नहीं है' निश्चित नहीं — अनुसरण नहीं करता। सही उत्तर: (d) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है

उत्तर समझाने वाला चित्र