SSC MTS – Multi-Tasking (Non-Technical) Staff & Havaldar Examination · प्रश्न 12
10 cm त्रिज्या और 30 cm ऊँचाई वाले एक बेलन को आधार के समानांतर काटकर अलग-अलग आकार के दो टुकड़े बनाए जाते हैं। बने बड़े टुकड़े का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल दिए गए बेलन का 70% है। छोटे टुकड़े को पिघलाकर एक गोला बनाया जाता है। गोले की त्रिज्या (cm में) कितनी है? (विकल्प चित्र रूप में छपे हैं; यहाँ उन्हें टाइप किया गया है।)
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) ∛900
पूरा बेलन: संपूर्ण पृष्ठ = 2πr(h + r) = 2π × 10 × 40 = 800π cm² बड़ा टुकड़ा: 800π का 70% = 560π = 2π × 10 × (h + 10), अतः h + 10 = 28 और h = 18 cm; छोटा टुकड़ा 30 − 18 = 12 cm ऊँचा है। गोला: π × 10² × 12 = 1,200π = 4/3 πR³, अतः R³ = 900 और R = ∛900 cm सही उत्तर: (c) ∛900
