State PCS PYQPrelims 2018

UPPCS · प्रश्न 15

निम्न मंदिरों को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए। I. बृहदीश्वर मंदिर II. गंगैकोण्ड चोलापुरम मंदिर III. महाबलीपुरम का तटीय मंदिर IV. सप्त पैगोडा

  1. I, II, IV, III
  2. II, I, III, IV
  3. III, II, I, IV
  4. IV, III, I, II
उत्तर देखें और व्याख्या

उत्तर: (D) IV, III, I, II

व्याख्या

सप्त पैगोडा (पल्लव रथ, 7वीं सदी) → महाबलीपुरम का तटीय मंदिर (नरसिंहवर्मन द्वितीय, लगभग 700–728) → तंजावुर का बृहदीश्वर (राजराज प्रथम, 1010) → गंगैकोण्डचोलपुरम (राजेन्द्र प्रथम, लगभग 1035)। अतः IV, III, I, II।