UPPCS · प्रश्न 103
निम्न घटनाओं को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए और नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए: I. महाराजा हरि सिंह ने विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए। II. भारत का संविधान लागू हुआ। III. जम्मू-कश्मीर की प्रभुसत्तासंपन्न संविधान सभा ने भारत में विलय को अनुमोदित किया। IV. जम्मू तथा कश्मीर राज्य का नया संविधान लागू हुआ।
उत्तर देखें और व्याख्या
उत्तर: (C) I, II, III, IV
व्याख्या
विलय पत्र पर हस्ताक्षर (26 अक्टूबर 1947) → भारत का संविधान लागू (26 जनवरी 1950) → जम्मू-कश्मीर संविधान सभा द्वारा विलय का अनुमोदन (फरवरी 1954) → जम्मू-कश्मीर का संविधान लागू (26 जनवरी 1957)। अतः I, II, III, IV।