State PCS PYQPrelims 2019

UPPCS · प्रश्न 12

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। कथन (A): अकबर ने शेरशाह की तरह राज्य के सिक्कों के प्रचलन को नियमित करने का प्रयास किया। कारण (R): शेरशाह की मुद्रा पद्धति के समान अकबर के समय का ताँबे का प्रमुख सिक्का दाम था। नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. (A) सही है, परंतु (R) गलत है
  4. (A) गलत है, परंतु (R) सही है
उत्तर देखें और व्याख्या

उत्तर: (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है

व्याख्या

दोनों सही हैं, पर R, A की व्याख्या नहीं करता। अकबर ने शेरशाह की तरह सिक्कों का मानकीकरण किया (A); ताँबे का ‘दाम’ प्रमुख सिक्का होना (शेरशाह के समय की भाँति) एक अलग तथ्य है।