State PCS PYQPrelims 2019

UPPCS · प्रश्न 143

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। कथन (A): हाल के वर्षों में भारत में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर में तेज़ी से गिरावट आई है। कारण (R): पारिवारिक आय में सुधार एवं शिक्षा में वृद्धि के कारण श्रम भागीदारी दर में गिरावट आई है। नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. (A) सही है, परंतु (R) गलत है
  4. (A) गलत है, परंतु (R) सही है
उत्तर देखें और व्याख्या

उत्तर: (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है

व्याख्या

आधिकारिक कुंजी के अनुसार दोनों सही हैं पर R, A की (पूर्ण) व्याख्या नहीं है: महिला श्रम बल भागीदारी तेज़ी से घटी; शिक्षा (नामांकन) व पारिवारिक आय में वृद्धि कई कारणों में से हैं, उपयुक्त रोज़गार की कमी व सामाजिक मानदंड भी कारण हैं।