State PCS PYQPrelims 2019

UPPCS · प्रश्न 22

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। कथन (A): बंगाल की एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना वारेन हेस्टिंग्स के काल में हुई थी और उसने सर विलियम जोन्स के पक्ष में उक्त विद्वत संस्था की अध्यक्षता का प्रस्ताव विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया था। कारण (R): वारेन हेस्टिंग्स स्वयं एक उद्भट विद्वान तथा प्राच्य विद्या का प्रखर समर्थक था, जो संस्कृत, फारसी व अरबी के अध्ययन को प्रोत्साहित करता था। नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए:

  1. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. (A) सही है, परंतु (R) गलत है
  4. (A) गलत है, परंतु (R) सही है
उत्तर देखें और व्याख्या

उत्तर: (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है

व्याख्या

आधिकारिक कुंजी के अनुसार दोनों सही हैं पर R, A की सही व्याख्या नहीं है। हेस्टिंग्स ने प्राच्य विद्या को संरक्षण दिया, किंतु इससे यह स्पष्ट नहीं होता कि उसने विलियम जोन्स के पक्ष में अध्यक्षता क्यों अस्वीकार की।