State PCS PYQPrelims 2019

UPPCS · प्रश्न 5

नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। कथन (A): हिन्द महासागर कई बड़ी शक्तियों का सैन्य अड्डा बन गया है। कारण (R): हिन्द महासागर से निकटवर्ती देशों को भौगोलिक-राजनीतिक लाभ है। नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
  2. (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है
  3. (A) सही है, परंतु (R) गलत है
  4. (A) गलत है, परंतु (R) सही है
उत्तर देखें और व्याख्या

उत्तर: (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है

व्याख्या

आधिकारिक कुंजी के अनुसार दोनों सही हैं पर R, A की सही व्याख्या नहीं है: बड़ी शक्तियों ने अपने सामरिक व समुद्री मार्ग संबंधी हितों के लिए हिंद महासागर में अड्डे बनाए; R निकटवर्ती देशों के लाभ की बात करता है।