UPPCS · प्रश्न 65
नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। कथन (A): मानव विकास सूचकांक (एच.डी.आई.) एवं सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी.) पर आधारित भारतीय राज्यों की वरीयता में धनात्मक संबंध है। कारण (R): एस.डी.जी. लक्ष्यों के आधारभूत आयाम शिक्षा एवं स्वास्थ्य से घनिष्ठ रूप से अंतर्संबंधित हैं। नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए:
उत्तर देखें और व्याख्या
उत्तर: (A) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है
व्याख्या
आधिकारिक कुंजी के अनुसार दोनों सही हैं और R, A की व्याख्या है: एसडीजी लक्ष्य स्वास्थ्य व शिक्षा पर आधारित हैं (जो एचडीआई के भी आयाम हैं), अतः उच्च एचडीआई वाले राज्य एसडीजी भारत सूचकांक में भी ऊपर रहते हैं।