State PCS PYQPrelims 2020

UPPCS · प्रश्न 140

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन खुदरा व्यापारियों/ दुकानदारों और स्वरोज़गार वाले व्यक्तियों के लिये राष्ट्रीय पेंशन योजना के बारे में सही नहीं है?

  1. 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के लोग इसके पात्र हैं।
  2. उनका वार्षिक लेन-देन (टर्नओवर) रुपया 1.5 करोड़ से अधिक न हो।
  3. राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य इसके पात्र हैं।
  4. इसके अंतर्गत रुपया 3000.00 का मासिक पेंशन सुनिश्चित है।
उत्तर देखें और व्याख्या

उत्तर: (C) राष्ट्रीय पेंशन योजना के सदस्य इसके पात्र हैं।

व्याख्या

व्यापारियों हेतु राष्ट्रीय पेंशन योजना (PM-LVM, 2019) में पहले से NPS, ESIC, EPFO या PM-SYM के सदस्य पात्र नहीं हैं; 18–40 वर्ष आयु, ₹1.5 करोड़ तक टर्नओवर और ₹3,000 मासिक सुनिश्चित पेंशन सही हैं।