UPPCS · प्रश्न 65
29 जुलाई, 2020 को भारत के केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये— 1. यह डॉ. के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा तैयार की गई थी। 2. यह विगत 38 वर्ष से लागू पिछली शिक्षा नीति को बदल देगी। नीचे दिये गये कूट से सही कथन/कथनों को चुनिए-
उत्तर देखें और व्याख्या
उत्तर: (A) केवल 1
व्याख्या
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 डॉ. के. कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति ने तैयार की (1 सही); इसने 1986 की नीति (1992 में संशोधित) को 34 वर्ष बाद बदला, 38 वर्ष नहीं (2 गलत)।