Civil Services Examination · प्रश्न 53
निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके उपरांत दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए। इस प्रश्नांश का आपका उत्तर केवल लेखांश पर ही आधारित होना चाहिए। लेखांश: अब जबकि भारत में बच्चों को न्यूनतम आठ वर्षों की शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार प्राप्त हो गया है, यह तकलीफ भरा प्रश्न है कि क्या यह अधिकार केवल कागज़ तक सीमित रहेगा अथवा वास्तविकता का रूप ले सकेगा। यह याद दिलाने की शायद ही ज़रूरत है कि यह अधिकार संविधान में प्रतिष्ठापित अन्य अधिकारों से अलग है, क्योंकि इसका लाभार्थी — कोई छः वर्षीय बच्चा/बच्ची न तो इसकी माँग कर सकता/ती है, न ही इस अधिकार से वंचित होने अथवा इसका उल्लंघन होने पर कानूनी लड़ाई लड़ सकता/ती है। सभी मामलों में, वह वयस्क समाज ही है जिसे बच्चे की ओर से कार्यवाही करनी होगी। दूसरी विलक्षण बात यह है कि जब किसी बच्चे को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जाता है, तब बाद में दिया गया कोई भी मुआवज़ा न तो पर्याप्त न ही प्रासंगिक हो सकता है। ऐसा इसलिए है कि बाल्यावस्था बनी नहीं रहती। यदि किसी बच्चे की ओर से लड़ी गई कानूनी लड़ाई अंततः जीत भी ली जाती है, तब भी यह उस बालक या बालिका के लिए किसी काम की नहीं होती क्योंकि बाल्यावस्था में विद्यालय का जो अवसर खो चुका होता है, वह जीवन में बाद के वर्षों में उसी प्रयोजन के लिए काम नहीं आ सकता। यह दुखद रूप से बालिकाओं के लिए संभवतया अधिक सत्य है क्योंकि हमारे समाज के द्वारा उन्हें, यदि मिलती भी है, तो अल्प बाल्यावस्था ही मिलती है। भारतीय इतिहास में शिक्षा के अधिकार ने उस क्षण में विधि का रूप धारण किया है, जिस समय मादा शिशु हत्या की दारुण प्रथा भ्रूण हत्या के रूप में पुनः उभर कर आई है। यह समाज में "गहनतर विक्षोभ का सूचक" है जो बालिकाओं की शिक्षा में आने वाली परंपरागत बाधाओं के साथ मिलकर उसे और बढ़ा रहा है। बालिकाओं की बौद्धिक क्षमता के विरुद्ध एक दुराग्रही पूर्वाग्रह हमारी पूरी सांस्कृतिक विविधता में व्याप्त है तथा शिक्षा प्रणाली इसे दूर कर पाने में असमर्थ रही है। प्रश्न: लेखांश के अनुसार, बालिकाओं के शिक्षा प्राप्त करने में परंपरागत बाधाएँ क्या-क्या हैं? 1. माता-पिता द्वारा, अपने बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित रखे जाने पर कानूनी लड़ाई लड़ने में असमर्थता। 2. समाज में बालिकाओं की भूमिका के विषय में रूढ़िवादी सोच। 3. बालिकाओं की बौद्धिक क्षमता के विरुद्ध पूर्वाग्रह। 4. शिक्षा की अनुपयुक्त प्रणाली। नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए :
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) केवल 2, 3 और 4
दिया गया / अवधारणा: लेखांश में बालिकाओं की शिक्षा की बाधाओं से चारों कथनों का मिलान करें। कथन 1 का निरसन: लेखांश के अनुसार छः वर्षीय बच्चा स्वयं कानूनी लड़ाई नहीं लड़ सकता; माता-पिता की असमर्थता का कहीं उल्लेख नहीं है ⇒ कथन 1 गलत है। कथन 2, 3 व 4 की पुष्टि: समाज द्वारा बालिकाओं को अल्प बाल्यावस्था देना/रूढ़िवादी सोच (2), उनकी बौद्धिक क्षमता के विरुद्ध दुराग्रही पूर्वाग्रह (3), तथा शिक्षा प्रणाली द्वारा इसे दूर न कर पाना (4) — ये तीनों स्पष्ट रूप से उल्लेखित हैं। परिणाम: केवल कथन 2, 3 और 4 सही हैं। सही उत्तर: (b) केवल 2, 3 और 4
