Civil Services Examination · प्रश्न 61
निम्नलिखित लेखांश को पढ़िए और उसके पश्चात् दिए गए प्रश्नांश का उत्तर दीजिए : किसी एक प्रस्तावित अभ्युपाय को लागू करने से पूर्व उस पर किए गए एक सर्वेक्षण में 2878 व्यक्तियों ने हिस्सा लिया जिनमें 1652 पुरुष थे। 1226 व्यक्तियों ने प्रस्ताव के विरुद्ध मत दिया, जिनमें से 796 पुरुष थे। 1425 व्यक्तियों ने प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया। 196 स्त्रियाँ अनिर्णीत थीं। कितने पुरुष अनिर्णीत थे?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (A) 31
दिया गया / अवधारणा: कुल व्यक्ति = पक्ष में मत + विरुद्ध मत + अनिर्णीत। कुल अनिर्णीत व्यक्ति: कुल अनिर्णीत = 2878 − (1425 + 1226) = 2878 − 2651 = 227। अनिर्णीत पुरुषों की गणना: अनिर्णीत पुरुष = कुल अनिर्णीत − अनिर्णीत स्त्रियाँ = 227 − 196 = 31। परिणाम: 31 पुरुष अनिर्णीत थे। सही उत्तर: (a) 31
