UPSC PYQPrelims 2011

Civil Services Examination · प्रश्न 49

हाल में संयुक्त राज्य अमेरिका ने "ऑस्ट्रेलिया समूह" तथा "वैसेनार व्यवस्था" के नाम से ज्ञात बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं में भारत के सदस्य बनाए जाने को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इन दोनों व्यवस्थाओं के बीच क्या अंतर है ? 1. "ऑस्ट्रेलिया समूह" एक अनौपचारिक व्यवस्था है जिसका लक्ष्य निर्यातक देशों द्वारा रासायनिक तथा जैविक हथियारों के प्रगुणन में सहायक होने के जोखिम को न्यूनीकृत करना है, जबकि "वैसेनार व्यवस्था" OECD के अंतर्गत गठित औपचारिक समूह है जिसके समान लक्ष्य हैं। 2. "ऑस्ट्रेलिया समूह" के सहभागी मुख्यतः एशियाई, अफ्रीकी और उत्तरी अमेरिका के देश हैं, जबकि "वैसेनार व्यवस्था" के सहभागी मुख्यतः यूरोपीय संघ और अमेरिकी महाद्वीपों के देश हैं। उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं ?

  1. केवल 1

  2. केवल 2

  3. 1 और 2 दोनों

  4. न तो 1 और न ही 2

उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें

उत्तर: (D) न तो 1 और न ही 2

व्याख्या

कथन 1 का विश्लेषण: यद्यपि कथन 1 का पहला भाग सही है कि 'ऑस्ट्रेलिया समूह' (1985 में गठित) रासायनिक एवं जैविक हथियारों के प्रसार को रोकने की एक अनौपचारिक व्यवस्था है, किंतु दूसरा भाग गलत है क्योंकि 'वैसेनार व्यवस्था' (1996 में गठित) न तो OECD के अंतर्गत गठित कोई औपचारिक समूह है और न ही इसके लक्ष्य समान हैं (वैसेनार व्यवस्था पारंपरिक हथियारों और दोहरे उपयोग की वस्तुओं/तकनीकों के निर्यात नियंत्रण से संबंधित है)। कथन 1 गलत है। कथन 2 का विश्लेषण: ऑस्ट्रेलिया समूह में मुख्यतः यूरोपीय और पश्चिमी देश शामिल हैं, न कि अफ्रीकी और एशियाई देश। अतः कथन 2 भी गलत है। संबंधित तथ्य: • भारत जून 2016 में MTCR का, दिसंबर 2017 में वैसेनार व्यवस्था का और जनवरी 2018 में ऑस्ट्रेलिया समूह का सदस्य बन चुका है। • विश्व की 4 प्रमुख बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाएँ हैं — परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (NSG), मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (MTCR), वैसेनार व्यवस्था और ऑस्ट्रेलिया समूह। सही उत्तर: (d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर समझाने वाला चित्र