Civil Services Examination · प्रश्न 13
निम्नलिखित 6 (छह) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित दो परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के आगे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 जलवायु परिवर्तन, भारत की कृषि पर संभावित रूप से विध्वंसकारी प्रभाव रखता है। जबकि, जलवायु परिवर्तन के समग्र प्राचल वर्धमानतः स्वीकृत हैं — अगले 30 वर्ष में 1°C की औसत ताप वृद्धि, इसी अवधि में 10 cm से कम की समुद्र तल वृद्धि, और क्षेत्रीय मानसून विचरण तथा संगत अनावृष्टि — भारत में प्रभाव काफी स्थल एवं फसल विशिष्ट होने संभावित हैं। कुछ फसलें परिवर्तनशील दशाओं के प्रति अनुकूल प्रतिक्रिया दे सकती हैं, दूसरी नहीं भी दे सकती हैं। इससे कृषि अनुसंधान को प्रोत्साहन देने और प्रणाली में अनुकूलन हो सके इस हेतु, अधिकतम नम्यता बनाने की आवश्यकता पर बल पड़ता है। "अनावृष्टि रोधन" का मुख्य संघटक अंतःजलस्तर का प्रबंधित पुनर्भरण है। महत्त्वपूर्ण आधारिक फसलों (जैसे, गेहूँ) की लगातार उपज सुनिश्चित करने के लिए, ताप परिवर्तनों तथा जल उपलब्धता को देखते हुए इन फसलों की उगाई वाले स्थानों को बदलना भी आवश्यक हो सकता है। दीर्घावधि निवेश के निर्णय करने में जल उपलब्धता एक मुख्य कारक होगा। उदाहरण के लिए, अगले 30 वर्षों में जैसे-जैसे हिमनद पिघलते जाते हैं, हिमालय क्षेत्र से जल के बहाव के बढ़ते जाने, और तदनंतर अत्यधिक घटते जाने का पूर्वानुमान किया गया है। कृषि-पारिस्थितिक दशाओं में बड़े पैमाने पर आने वाले इन बदलावों के लिए योजना बनाने हेतु प्रोत्साहन प्रदान करना निर्णायक होगा। भारत के लिए कृषि अनुसंधान और विकास में दीर्घावधि निवेश करना आवश्यक है। यह संभावित है कि भारत को भविष्य में एक बदले हुए मौसम प्रतिरूप का सामना करना होगा। निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : जलवायु परिवर्तन वर्तमान फसलों के स्थानों में बदलाव लाने के लिए किस कारण से मजबूर करेंगे? 1. हिमनदों का पिघलना 2. दूसरे स्थानों पर जल उपलब्धता और ताप उपयुक्तता 3. फसलों की हीन उत्पादकता 4. सस्य पादपों की अपेक्षाकृत व्यापक अनुकूलता उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) केवल 2 और 3
दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद 1 के द्वितीय अनुच्छेद में वर्तमान फसलों के स्थानों में बदलाव के प्रत्यक्ष कारणों की जाँच करें। कथन 2 और 3 की जाँच: द्वितीय अनुच्छेद स्पष्ट कहता है कि महत्त्वपूर्ण फसलों की लगातार उपज सुनिश्चित करने (हीन उत्पादकता से बचने, 3) के लिए ताप परिवर्तनों तथा जल उपलब्धता (2) को देखते हुए स्थानों को बदलना आवश्यक हो सकता है। कथन 1 और 4 की जाँच: व्यापक अनुकूलता (4) गलत है। यद्यपि तृतीय अनुच्छेद में हिमनदों के पिघलने (1) का उदाहरण दिया गया है (जिससे विकल्प a भी तार्किक लगता है), तथापि UPSC की आधिकारिक उत्तर-कुंजी केवल कथन 2 और 3 को ही प्रत्यक्ष कारण मानती है। परिणाम: आधिकारिक उत्तर-कुंजी के अनुसार केवल 2 और 3 सही हैं। सही उत्तर: (b) केवल 2 और 3
