Civil Services Examination · प्रश्न 54
निम्नलिखित 7 (सात) प्रश्नांशों के लिए निर्देश : निम्नलिखित दो परिच्छेदों को पढ़िए और प्रत्येक परिच्छेद के आगे आने वाले प्रश्नांशों के उत्तर दीजिए। इन प्रश्नांशों के आपके उत्तर इन परिच्छेदों पर ही आधारित होने चाहिए। परिच्छेद – 1 अनेक राष्ट्र अब पूँजीवाद में विश्वास रखते हैं तथा सरकारें अपने लोगों के लिए सम्पत्ति सर्जित करने की रणनीति के रूप में इसे चुनती हैं। ब्राज़ील, चीन और भारत में उनकी अर्थव्यवस्थाओं के उदारीकरण के पश्चात् देखी गई भव्य आर्थिक संवृद्धि इसकी विशाल सम्भाव्यता और सफलता का प्रमाण है। तथापि, विश्वव्यापी बैंकिंग संकट तथा आर्थिक मंदी ने कइयों के लिए विस्मयकारी रहा है। चर्चाओं का केंद्रबिन्दु मुक्त बाज़ार संक्रियाओं और बलों, उनकी दक्षता और स्वयं सुधार करने की उनकी योग्यता की ओर हुआ है। विश्वव्यापी बैंकिंग प्रणाली की असफलता को दर्शाने हेतु न्याय, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के मुद्दों का वर्णन विरले ही किया जाता है। इस प्रणाली के समर्थक पूँजीवाद की सफलता का औचित्य ठहराते ही जाते हैं और उनका तर्क है कि वर्तमान संकट एक धक्का था। उनके तर्क उनके विचारधारागत पूर्वग्रह को इस पूर्वधारणा के साथ प्रकट करते हैं कि अनियंत्रित बाज़ार न्यायोचित तथा समर्थ होता है, और निजी लालच का व्यवहार वृहत्तर लोकहित में होगा। कुछ लोग पूँजीवाद और लालच के बीच द्विदिशिक सम्बन्ध होने की पहचान करते हैं; कि दोनों एक-दूसरे को परिपुष्ट करते हैं। निश्चित रूप से, इस व्यवस्था से लाभ पाने वाले धनाढ्य और सशक्त खिलाड़ियों के बीच हितों के टकराव, उनके झुकाव और विचारधाराओं के अपेक्षाकृत अधिक ईमानदार सम्प्रत्ययीकरण की आवश्यकता है; साथ ही सम्पत्ति सर्जन को केंद्रबिन्दु में रखने के साथ उसके परिणामस्वरूप जनित सकल असमानता को भी दर्शाया जाना चाहिए। इस परिच्छेद से “निजी लालच का व्यवहार वृहत्तर लोकहित में होगा”, 1. पूँजीवाद की झूठी विचारधारा को निर्दिष्ट करता है। 2. मुक्त बाज़ार के न्यायसंगत दावों को स्वीकार करता है। 3. पूँजीवाद के सद्भावपूर्ण चेहरे को दिखाता है। 4. परिणामी सकल असमानता की उपेक्षा करता है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (C) 1 और 4
दिया गया / अवधारणा: परिच्छेद 1 के द्वितीय और तृतीय अनुच्छेद में 'निजी लालच का व्यवहार वृहत्तर लोकहित में होगा' कथन के संदर्भ का विश्लेषण करें। कथन 1 और 4 की जाँच: द्वितीय अनुच्छेद इसे पूँजीवाद के समर्थकों का 'विचारधारागत पूर्वग्रह' (अर्थात् झूठी विचारधारा, 1) बताता है, और तृतीय अनुच्छेद स्पष्ट करता है कि यह विचारधारा पूँजीवाद व लालच के द्विदिशिक संबंध और 'परिणामस्वरूप जनित सकल असमानता' की उपेक्षा करती है (4)। कथन 2 और 3 की जाँच: लेखक इस धारणा की आलोचना कर रहा है, अतः कथन 2 (न्यायसंगत दावे) और कथन 3 (सद्भावपूर्ण चेहरा) गलत हैं। परिणाम: केवल कथन 1 और 4 सही हैं। सही उत्तर: (c) 1 और 4
