Civil Services Examination · प्रश्न 59
किसी प्रश्न-पत्र में आठ कवियों में से एक, A, B, C, D, E, F, G या H पर प्रश्न का होना आवश्यक है। इन कवियों में पहले चार कवि मध्य युग के और शेष आधुनिक काल के माने जाते हैं। साधारणतया, एकांतर वर्षों में प्रश्न-पत्र में आधुनिक कवियों पर प्रश्न पूछे जाते हैं। साधारणतया जो H को पसंद करते हैं वे G को भी पसंद करते हैं; और जो F को पसंद करते हैं वे E को भी पसंद करते हैं। प्राश्निक F के बारे में प्रश्न पूछना नहीं चाहता क्योंकि उसने F के बारे में पुस्तक लिखी है, किन्तु वह F को पसंद करता है। पिछले वर्ष, प्रश्न-पत्र में A के बारे में एक प्रश्न था। दी गई सूचना के आधार पर, इस वर्ष किस कवि के बारे में प्रश्न पूछे जाने की अत्यधिक संभावना है?
उत्तर देखें और व्याख्याव्याख्या देखें
उत्तर: (B) E
दिया गया / अवधारणा: मध्य युग के कवि = {A, B, C, D}; आधुनिक काल के कवि = {E, F, G, H}। एकांतर वर्षों में आधुनिक कवियों पर प्रश्न पूछे जाते हैं। इस वर्ष का काल निर्धारित करें: पिछले वर्ष मध्य युग के कवि A पर प्रश्न था, अतः इस वर्ष आधुनिक कवि {E, F, G, H} पर प्रश्न होने की संभावना है। प्राश्निक की पसंद का नियम: ⇒ प्राश्निक F को पसंद करता है, किन्तु F पर प्रश्न नहीं पूछना चाहता। ⇒ जो F को पसंद करते हैं वे E को भी पसंद करते हैं ⇒ प्राश्निक E को भी पसंद करता है। परिणाम: अतः इस वर्ष कवि E के बारे में प्रश्न पूछे जाने की अत्यधिक संभावना है। सही उत्तर: (b) E
